फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   75 rallies will be taken out across the country today on the occasion of World Bicycle Day

World Cycle Day : दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर युवाओं के साथ साइकिल यात्रा पर निकले, देशभर में 75 रैलियां, देखें वीडियो

Fri, 03 Jun 2022 08:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Jun 2022 08:07 AM IST
सार

साइकिल रैली का मकसद युवाओं में भाईचारा, राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाना, स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित करना, जलवायु परिवर्तन व बिगड़ती जीवनशैली को सुधारना है।

विज्ञापन
75 rallies will be taken out across the country today on the occasion of World Bicycle Day
Cycling - फोटो : Pixabay

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व साइकिल दिवस के मौके पर शुक्रवार को देशभर में 75 स्थानों पर साइकिल रैलियां निकाली जा रही हैं। राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से 750 युवाओं के साथ साढ़े सात किलोमीटर साइकिल रैली पर रवाना होकर इसकी शुरुआत की। 

विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से निकली रैली में खेलों में दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले मैरी कॉम, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल विजेता परवीन, निशानेबाज सौरभ चौधरी, तीरंदाज अभिषेक वर्मा समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। देशभर के 75 स्थानों पर करीब 1.29 लाख युवा साइकिल चालक रैली निकाल रहे हैं। उनके द्वारा कुल 9.68 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की जाएगी। साइकिल रैली का मकसद युवाओं में भाईचारा, राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाना, स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित करना, जलवायु परिवर्तन व बिगड़ती जीवनशैली को सुधारना है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संस्कृति मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय विश्व साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। जबकि नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इसमें सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 


आज विश्व साइकिल दिवस के मौके पर इन स्थानों पर रैली
उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या, शहीद स्मारक मेरठ, झांसी किला झांसी, गोरखनाथ मंदिर गोरखनाथ, जम्मू -कश्मीर के गुढा सलाथिया बगुणा, हरियाणा के ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र, श्रवण माजरा करनाल, झज्जर के अलावा हिमाचल प्रदेश के ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा, बंगाणा ऊना, हर की पौडी हरिद्वार, पंजाब का जलियावाला बाग अमृतसर, शहीद -ऐ-आजम सरदार भगत सिंह म्यूजियम खटरकलां, एसबीएस नगर,पंजाब स्टेट वार-मेेमोरियल जालंधर, श्री फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा फतेहगढ़, सुनाम स्थित शहीद उधम सिंह पैतृक घर और  संगरूर स्थित शहीद उधम सिंह स्मारक समेत 75 स्थानों पर साइकिल 
रैलियां निकाली जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed