फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   75 parking facilities of Southern Corporation to have e-charging station

दक्षिणी निगम की 75 पार्किंग में हाेंगी ई-चार्जिंग स्टेशन की सुविधा

Wed, 25 Nov 2020 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
75 parking facilities of Southern Corporation to have e-charging station
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम 75 पार्किंग में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की मदद से चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। इस संबंध में निगम ने मंगलवार को स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निगम की 113 पार्किंग में से 103 का सर्वेक्षण किया था। इनमें से 75 पार्किंग साइट को चार्जिंग स्टेशन के लिए चिह्नित किया गया है। इस संबंध में स्थायी समिति के अध्यक्ष राजद गहलोत ने कहा कि निगम इससे पहले प्रदूषण को कम करने के लिए साइकिल के चार्जिंग स्टेशन के स्थापित करने की नीति को मंजूरी दे चुका है। अब निगम एनटीपीसी के साथ मिलकर वाहनों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन को स्थापित करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन से आने वाली राशि का आधा हिस्सा रखेगा निगम
प्रस्ताव के अनुसार, चार्जिंग स्टेशन को स्थापित करने वाली एजेंसी को चार्जिंग स्टेशन साइट पर विज्ञापन लगाने की अनुमति होगी। हालांकि, इससे प्राप्त होने वाली राशि का 50 फीसदी हिस्सा नीति के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पास जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर 3 किमी पर स्टेशन स्थापित करने की कोशिश
निगम के अनुसार, प्रत्येक 3 किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन को स्थापित करने की योजना है, जिससे राजधानी के किसी भी कोने में ई वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यदि कोई डिस्कॉम कंपनी बिजली आपूर्ति के लिए आवेदन करेगी तो निगम 24 घंटे के भीतर अनुमति प्रदान करेगा। हालांकि, निगम इसके लिए प्रति माह 2000 रुपये प्रति वाहन शुल्क भी लेगा।

-------------------------------
बॉक्स
200 से ज्यादा सरकारी भवन पर लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के साथ सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके लिए भी एनटीपीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। हालांकि, इससे पहले 208 सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed