फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   विज्ञापन में गौतम गंभीर की फोटो के प्रयोग पर डीएमआरसी को निर्वाचन आयोग का नोटिस

विज्ञापन में गौतम गंभीर की फोटो के प्रयोग पर डीएमआरसी को निर्वाचन आयोग का नोटिस

Wed, 01 May 2019 02:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन में गौतम गंभीर की फोटो के प्रयोग पर डीएमआरसी को निर्वाचन आयोग का नोटिस
विज्ञापन पर गौतम गंभीर के फोटो के इस्तेमाल पर डीएमआरसी को नोटिस
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी आतिशी ने भी गंभीर के खिलाफ दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी ने विज्ञापन में भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर की तस्वीर के इस्तेमाल पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को नोटिस जारी किया है। इस मामले में प्रबंध निदेशक मंगू सिंह से जवाब मांगा है।

डीएमआरसी ने 26 अप्रैल को अखबारों में दिए विज्ञापन में पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। इस मुद्दे को निर्वाचन अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रबंध निदेशक मंगू सिंह को 2 मई तक चुनाव आयोग की मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति के समक्ष दस्तावेज जमा कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी आतिशी ने पूर्वी जिला निर्वाचन कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया है कि गंभीर ने जो हाथ वाले पर्चे वितरित किए हैं, उन पर प्रकाशक का नाम और पता नहीं दिखाया गया है। इससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। उनका आरोप है कि गौतम गंभीर ने तीसरी बार आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed