फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   71 lakh people got free ration in Delhi

दिल्ली में 71 लाख लोगों को मिला राशन, बगैर राशनकार्ड वाले तीन लाख लाभार्थी

Thu, 16 Apr 2020 10:16 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 16 Apr 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
71 lakh people got free ration in Delhi
राशन

दिल्ली सरकार ने बीते करीब 20 दिनों में मार्च और अप्रैल का राशन बांट दिया है। इसमें वो लोग भी शामिल हैं जिनके पास राशनकार्ड नहीं हैं। सरकार का दावा है कि इसके सहारे गरीबों को राशन से जुड़ी दिक्कत नहीं आएगी। फिर भी यदि किसी को आवेदन नहीं कर पाने से राशन नहीं मिला है तो वह भोजन केंद्रों पर जाकर खाना खा सकते हैं।

विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहने पाए। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 17.50 लाख परिवारों को दो महीने का राशन मुहैया करा दिया है। इसमें लाभार्थियों की संख्या 71,60,074 है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से इनके खाद्यान्न का 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल का सामान्य मासिक कोटा बढ़ाते हुए 6 किलो गेहूं और 1.5 किलो चावल मुफ्त देने का फैसला किया है। मार्च व अप्रैल का 100 फीसदी खाद्यान्न बांट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा सरकार उन्हें भी राशन दे रही है जिनका राशनकार्ड नहीं है। ऑनलाइन आवेदन करने व देश के किसी हिस्से का राशनकार्ड होने पर ऐसे लोगों को मुफ्त में 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल दिया जा रहा है।

इसके लिए दिल्ली सरकार, नगर निगम और एनडीएमसी के करीब 374 स्कूलों को वितरण केंद्र के रूप में नामित किया गया है। सरकार ने अभी तक करीब तीन लाख लोगों को इस वर्ग में राशन मुहैया कराया है।


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बावजूद इसके अगर किसी को राशन नहीं मिल पाता तो सरकार ने करीब 10 लाख लोगों के खाने का भी इंतजाम किया है। भोजन वितरण केंद्रों पर लोग दोपहर व रात का खाना ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed