फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   7 accused arrested

एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के सात आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2019 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
7 accused arrested
नई दिल्ली। एयरपोर्ट पुलिस ने कॉल सेंटर चलाकर लोगों को एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के आरोप में मामा-भांजा समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कॉल सेंटर में काम करने वाली चार युवतियां भी शामिल हैं। आरोपी समाचार पत्र में विज्ञापन देकर ठगी को अंजाम देता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने करीब हजार लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि लखनऊ निवासी रजत वर्मा ने 14 जुलाई को आईजीआई थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 जुलाई को उसने एक अखबार में नौकरी का विज्ञापन देखा। उसने विज्ञापन पर दिए नंबर पर संपर्क किया। प्रीति वर्मा नाम की युवती से बात हुई। युवती ने उसे एयरपोर्ट पर 40 हजार रुपये वेतनमान पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद युवती ने उसे रजिस्ट्रेशन करने के लिए बैंक अकाउंट में 15 सौ रुपये, एयरपोर्ट अॅथारिटी से एग्रीमेंट के एवज में 14 हजार और इंश्योरेंस के लिए 35 हजार रुपये अकाउंट में डालने के लिए कहा। शक होने पर शिकायतकर्ता आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचकर एयरपोर्ट अॅथारिटी के अधिकारियों से विज्ञापन के बारे में जानकारी हासिल की। जिसमें पता चला कि एयरपोर्ट आर्थिरिटी ने नौकरी संबंधी कोई भी विज्ञापन नहीं निकाला है।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के फोन नंबर और बैंक अकाउंट की तकनीकी जांच कर लाजवंती गार्डन निवासी चंद्रशेखर व उसके भांजे दिल्ली कैंट निवासी जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके निशानदेही पर पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली चार युवतियां समेत पांच को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 2.92 लाख रुपये, लैपटॉप, रजिस्टर, एटीएम और 8 मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed