फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   69 healthcare workers have been vaccinated at RML hospital in Delhi today

दिल्ली: राम मनोहर लोहिया के 69 स्वास्थ्यकर्मियों ने आज लगवाई कोरोना की वैक्सीन

Mon, 18 Jan 2021 06:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Jan 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
69 healthcare workers have been vaccinated at RML hospital in Delhi today
आरएमएल अस्पताल - फोटो : Social Media
कोरोना को हराने के लिए देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ सफाईकर्मियों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। इस बीच सोमवार को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में 69 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन

 

पहले दिन 100 में से केवल 31 ही लोगों ने लगवाई थी वैक्सीन
टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी शनिवार को हुई थी। लेकिन उसी दिन आरएमएल में कोवैक्सीन के बजाय कोविशील्ड वैक्सीन लगाने की मांग उठने लगी थी। रेजीडेंट डॉक्टरों ने कोवैक्सीन को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई थी। जिसके चलते शनिवार को अस्पताल में 100 में से केवल 31 ही लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। डॉक्टरों ने कोविशील्ड का टीका लगाने की बात एक पत्र लिखकर अस्पताल प्रबंधन के सामने रखी थी। इस मामले में जब 'अमर उजाला' ने अस्पताल प्रबंधन से चर्चा करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कोविशील्ड की वैक्सीन लगवाने पर जोर 
नाम न छापने के अनुरोध पर एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जा रही है। इसमें भारत बायोटेक की तरफ से विकसित की गई कोवैक्सीन को कोविशील्ड से ज्यादा तरजीह दी जा रही है। कोवैक्सीन के तीसरे चरण के पूरे डेटा अभी सामने नहीं आए हैं, जबकि कोविशील्ड तीसरे चरण तक पहुंच चुकी है। इसके अंतरिम रिजल्ट भी आ चुके हैं। दोनों वैक्सीन सेफ्टी के मकसद से ठीक हैं, लेकिन एक वैक्सीन का सेफ्टी डेटा बाहर आ चुका है और एक का नहीं आया है। इसलिए हमारा जोर कोविशील्ड लगाने को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed