{"_id":"5dd6f1b68ebc3e54a133fdf8","slug":"6-policemen-partying-with-gangster-in-hotel-suspended-ashram-news-noi4744080182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के होटल में गैंगस्टर के साथ पार्टी करने वाले छह पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के होटल में गैंगस्टर के साथ पार्टी करने वाले छह पुलिसकर्मी निलंबित
Fri, 22 Nov 2019 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल से गैंगस्टर को लेकर लखनऊ पेशी पर गए दिल्ली पुलिस के एक एएसआई सहित 6 पुलिसकर्मियों को पार्टी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। सभी पुलिसकर्मी तीसरी बटालियन के हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार को लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन के पास श्री होटल में इन लोगों ने सीरियल किलर सोहराब को पत्नी शन्नो और बहन यासमीन के साथ पार्टी करवाई, जबकि पुलिसकर्मी दो अन्य कमरे में आराम फरमा रहे थे। यूपी पुलिस ने सोहराब, उसकी पत्नी, बहन, पुलिसकर्मियों व होटल मालिक अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोहराब को दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के 6 जवान तिहाड़ जेल से कानपुर और लखनऊ पेशी पर ले गए थे। कानपुर में पेशीके बाद पुलिसकर्मी गैंगस्टर को लेकर लखनऊ पहुंचे, जिसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करना था।
विज्ञापन
आरोप है कि सोहराब को चार बाग के पार्किंग स्टेंड संचालक सोनू रावत ने होटल में कमरा दिलवाया। वह कमरा संख्या 206 में रुका था जबकि कमरा नंबर 201 और 202 में पुलिसकर्मी मौजूद थे। सोहराब के कमरे में उसकी पत्नी और बहन मौजूद थी। इसी बीच सूचना मिलने पर यूपी पुलिस ने वहां छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया है कि होटल के रजिस्टर में सोहराब व उसके साथ आए पुलिसकर्मियों का पहचान पत्र नहीं लगाया था। होटल मैनेजर अंकित, सोहराब, उसकी पत्नी, बहन और दिल्ली पुलिस के छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ नाका थाने में मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि लखनऊ एसएसपी की तरफ से पूरा ब्यौरा अभी नहीं मिला है। प्राथमिक जानकारी और लखनऊ में गिरफ्तारी के आधार पर पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें एक एएसआई, एक हवलदार और चार सिपाही हैं।