फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   6 criminal arrested

चलती बस और आरटीवी में लूटपाट करने वाले 6 बदमाश धरे

Sun, 09 Jun 2019 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
6 criminal arrested
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किए गए डकैती के आरोपी। - फोटो : Ashram
चलती बस और आरटीवी में लूटपाट करने वाले 6 बदमाश धरे
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चलती बस में लूटपाट करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को मधु विहार इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल, छह कारतूस और चार चाकू बरामद किए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस उपायुक्त जी रामगोपाल नायक ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी अंकुर, कल्याणपुरी निवासी विशाल, विरेंद्र, सतपाल, सुनील और मंडावली निवासी मनीष के रूप में हुई है। हाल ही में पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में चलती आरटीवी में महिला के साथ और पटपड़गंज औद्योगिक इलाके में बस में लूटपाट की घटनाएं सामने आने के बाद अपराध शाखा इन वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुट गई। जांच में पता चला कि परमजीत और मंजीत गिरोह के बदमाश लूटपाट को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों पर निगरानी बढ़ाई। 7 जून को पुलिस को पता चला कि गिरोह के कुछ बदमाश मधु विहार के एक पार्क में लूटपाट की साजिश रच रहे हैं। पुलिस की टीम ने वहां दबिश देकर छह बदमाशों को काबू कर लिया। जांच में पता चला कि पकड़े गए सभी बदमाशों पर हत्या, लूटपाट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। सभी बदमाश नशे के आदी तथा नशा करने के बाद वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस फरार गिरोह के सरगनाओं की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed