फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   50 thousand reward gangster arrested in shootout case

शूटआउट मामले में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
50 thousand reward gangster arrested in shootout case
नई दिल्ली। मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी में 26 दिसंबर को हुए शूटआउट मामले में स्पेशल सेल ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी फैसल (31) के रूप में हुई। फैसल ने अपने गैंग के सरगना साजिद उर्फ मन्नान समेत कुल 11 लोगों के साथ मिलकर सट्टा ऑपरेटर शाहिद और उसके साथियों पर फायरिंग कर दी थी। बदमाशों ने करीब 25 राउंड गोलियां चलाई थी। इसमें कुल 16 लोग जख्मी हुए थे। जबकि, सट्टा ऑपरेटर शाहिद की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को अब नवाब नामक आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में 26 दिसंबर को हुए शूटआउट मामले का एक आरोपी बदरपुर के पास मथुरा रोड पर आने वाला है। इसके बाद एसीपी अत्तर सिंह और अन्य की टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए है। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने फैसल की गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दरअसल, गैंग सरगना साजिद सट्टा ऑपरेटरों, बिल्डरों और कारोबारियों से प्रोटेक्शन मनी मांग रहा था। शाहिद ने जब प्रोटेक्शन मनी देने से इंकार किया तो आरोपी ने अपने गैंग के साथ मिलकर शाहिद की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed