फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   50 special trains including Shatabdi started running again on track

पटरी पर फिर से दौड़ने लगी शताब्दी समेत 50 स्पेशल ट्रेनें

Tue, 22 Jun 2021 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
50 special trains including Shatabdi started running again on track
नई दिल्ली। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कोविड के दौरान बंद हुई शताब्दी समेत करीब 50 स्पेशल ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ने लगी है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। इसी कारण रेलवे ने बंद ट्रेनों को नियमित संचालन के लिए उतार दिया है। इसके अलावा 25 जून से कई सफर स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से तीन शताब्दी ट्रेन चंडीगढ़ के लिए चली तो देहरादून शताब्दी, काठगोदाम शताब्दी, जयपुर शताब्दी व अजमेर शताब्दी भी रवाना की गई। हालांकि पहले दिन होने की वजह से ट्रेन में अधिक भीड़ नहीं दिखीं, लेकिन आने वाले दिनों में इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में लोग टिकटों की बुकिंग करा रहे हैं। गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल के लिए 25 जून से ट्रेन चलेगी। 22 जून से 27 जुलाई के बीच हर मंगलवार को आनंद विहार से भागलपुर के लिए ट्रेन चलेगी। वापसी दिशा में सोमवार को यह ट्रेन 26 जुलाई तक भागलपुर जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलेगी। यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किउल, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, आलमनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल से आने वाली ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़
पूर्वांचल दिशा से आने वाली ट्रेनों की बात करें तो ज्यादातर सीटें फुल होनी शुरू हो गई है। पटना-नई दिल्ली स्पेशल, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली अभी से ही फुल है। मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, हावड़ा-बांद्रा एक्सप्रेस में भी बड़ी संख्या में टिकटों की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहाल हुईं ट्रेनें
नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी, नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली, नई दिल्ली-दौरई अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी, नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी, कोटद्वार सिद्धवली-दिल्ली शताब्दी, चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी। इसके अलावा मंगलवार से नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, नई दिल्ली-बिलासपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस, प्रयागघाट-लखनऊ एक्सप्रेस, मनकापुर-प्रयागघाट एक्सप्रेस चलेगी। रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरों में भी वृद्धि यात्रियों की संख्या को देखते हुए की है। ट्रेन संख्या 02033/02034 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी स्पेशल सप्ताह में चार दिन की जगह रविवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 02180/02179 आगरा फोर्ट-लखनऊ-आगरा फोर्ट अब प्रतिदिन चलने लगी है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत कई स्टेशनों के लिए ट्रेनें चलाई जा रही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेदम होने के साथ ही ट्रेनों की वापसी भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed