फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   5 crore cheated from 500 investors on the pretext of plot allotment

प्लॉट आवंटन का झांसा देकर 500 निवेशकों से 5 करोड़ ठगे

Tue, 28 Dec 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
5 crore cheated from 500 investors on the pretext of plot allotment
नई दिल्ली। ग्रेटर फरीदाबाद में प्लॉट आवंटन का झांसा देकर 500 निवेशकों से ठगी करने वाले आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा ने सोमवार को तुगलकाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को प्लॉट का मालिक बताता था। आरोपी धोखाधड़ी के नौ मामले में शामिल है।
विज्ञापन

शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुगलकाबाद निवासी सुधीर बिधूड़ी के रूप में हुई है। वर्ष 2019 में रूना देवी और 31 अन्य शिकायतकर्ताओं ने शाखा में ठगी की शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि शाहदरा स्थित मेसर्स ग्लोब रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड से उन लोगों ने ग्रेटर फरीदाबाद के तिलोरी में आवासीय भूखंड बुक किया था। 500 निवेशकों से कंपनी ने पांच करोड़ रुपये लिए थे। कंपनी ने दावा किया था कि आवासीय परिसर में 496 भूखंड हैं। इसमें पक्की सड़क, फुटपाथ, मंदिर, पार्क, प्रत्येक भूखंड के लिए अलग बिजली कनेक्शन, जल निकासी व्यवस्था, सीवेज लाइन और उक्त कॉलोनी में प्रत्येक भूखंड के चारों ओर चारदीवारी के साथ क्लब की व्यवस्था होगी। कंपनी ने पंफलेट, मोबाइल कॉल और अन्य माध्यमों से निवेशकों को झांसे में लिया था, लेकिन कंपनी ने पूरा भुगतान लेने के बाद भी बुक किए गए भूखंडों पर कब्जा नहीं दिया। अदालत के आदेश के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

कंपनी के पास नहीं थी कोई जमीन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कंपनी के पास ग्रेटर फरीदाबाद के तिलोरी में कोई जमीन नहीं थी। साथ ही उनके पास विभाग से आवासीय कॉलोनी को विकसित करने की भी कोई अनुमति नहीं थी। बावजूद निवेशकों से भूखंड देने के नाम पर पैसे वसूले। जांच में पता चला आरोपी सुधीर बिधूडी ने अपने सहयोगियों की मदद से बैंक खातों में 45 लाख रुपये जमा करवाए थे। उसने अपने हस्ताक्षर से निवेशकों को पर्ची जारी की लेकिन उन्हें कोई प्लॉट नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक निदेशक हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए ग्लोब रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के एक निदेशक विशाल को गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ पुलिस अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। पुलिस को जांच में पता चला कि सुधीर कंपनी के शाहदरा स्थित कार्यालय में बैठता है और खुद को भूखंड का मालिक बताता था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोमवार को उसे तुगलकाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed