फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   49 people lost their lives due to rabies in the capital

Delhi News: राजधानी में रेबीज के कारण 49 लोगों को गंवानी पड़ी जान

Sat, 30 Aug 2025 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
49 people lost their lives due to rabies in the capital
छह लोग थे दिल्ली के निवासी, पिछले वर्ष की तुलना में कम है आंकड़ा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। वर्ष 2025 में रेबीज की बीमारी के चलते दिल्ली में 49 लोगों को जान गंवानी पड़ी। इसमें दिल्ली के निवासियों की संख्या छह रही। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में रेबीज के मामलों का यह आंकड़ा कम है।


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में रेबीज के 62 मामले मिले थे। इनमें ज्यादातर मामले अलग-अलग राज्यों के थे जबकि तीन मामले दिल्ली से जुड़े थे। पिछले महीने एंटी रेबीज वैक्सीन की 35 हजार से ज्यादा डोज लगाई गईं जबकि 43 हजार से ज्यादा शीशियों का स्टॉक बचा है। इस बीच कुछ अस्पतालों में वैक्सीन को लेकर कमी की सूचना भी मिली। इसमें मायापुरी फेज-1 ईएसआई, पॉलीक्लिनिक बाड़ा हिंदूराव, पीएचसी विवेकानंदपुरी और एचआरएच अस्पताल सहित कई दूसरे अस्पताल शामिल हैं। वहीं इस माह एंटी रेबीज सीरम की करीब 18700 शीशियों का उपयोग किया गया। इसकी जीटीबी अस्पताल, एनसी जोशी अस्पताल और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल सहित दूसरे अस्पतालों में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed