फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   434 route bus will run from Bhati Kalan village

Delhi News: भाटी कलां गांव से चलेगी 434 मार्ग की बस

Sat, 02 Sep 2023 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
434 route bus will run from Bhati Kalan village
सोमवार से शुरू होगी सेवा, भाटी कलां गांव से जसोला विहार तक चलेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
छतरपुर विधानसभा के भाटी कलां गांव से 434 मार्ग की बस चलेगी। यह बस भाटी कलां, डेरा ग्राम चौराहा, डेरा गांव, फतेहपुर बेरी, सतबरी, छतरपुर एक्सटेंशन, नंदा अस्पताल, अंधेरिया बाग, लाडो सराय चौराहा, सैदुलाजाब, साकेत मेट्रो स्टेशन, डीआईपीएसएआर कॉलेज ऑफ फाॅर्मेसी, हमदर्द नगर, संगम विहार, तुगलकाबाद गांव, ईएसआई अस्पताल, सीआरपीएफ कैंप, क्राउन प्लाजा से जसोला विहार तक जाएगी।


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को भाटी कलां गांव का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुुनने के बाद ये फैसला किया। क्षेत्रीय विधायक करतार सिंह तंवर और स्थानीय पार्षद के साथ परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने उन्हें भाटी कलां और आसपास के ग्रामीणों से मिलवाया। लोगों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन दिल्ली की जीवनरेखा है। इस बस रूट के फिर से शुरू होने से भाटी कलां व आसपास के गांव के निवासी घर के नजदीक ही बस पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed