फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   4.5 lakh passengers traveled in delhi metro till 8 pm on the first day of unlock

दिल्ली: पहले दिन आठ बजे तक 4.5 लाख यात्रियों ने मेट्रो में की यात्रा, कश्मीरी गेट बस अड्डे पर कम पड़ी बसें

Tue, 08 Jun 2021 04:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Jun 2021 04:42 AM IST
सार

डीएमआरसी के मुताबिक यात्रा के दौरान नियमों का किसी भी प्रकार के उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए नौ विशेष उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं। रात 8 बजे तक खड़े होकर सफर करने वाले 84 यात्रियों को कोच से नीचे उतरने की हिदायत दी गई जबकि मास्क नहीं पहनने पर 73 यात्रियों को दंडित किया गया। 

विज्ञापन
4.5 lakh passengers traveled in delhi metro till 8 pm on the first day of unlock
दिल्ली मेट्रो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातों के पालन के सोमवार को 15 मेट्रो स्टेशनों के गेट सुबह और शाम के वक्त कुछ देर के लिए बंद किए गए। भीड़ बढ़ने से संक्रमण बढ़ने की आशंका के मुद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से यह कदम उठाया गया। पहले दिन रात आठ बजे तक मेट्रो की अलग अलग लाइनों पर 4.5 लाख यात्रियों ने सफर किया।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक यात्रा के दौरान नियमों का किसी भी प्रकार के उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए नौ विशेष उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं। रात 8 बजे तक खड़े होकर सफर करने वाले 84 यात्रियों को कोच से नीचे उतरने की हिदायत दी गई जबकि मास्क नहीं पहनने पर 73 यात्रियों को दंडित किया गया। सभी यात्रियों को सामाजिक दूरी का पालन करने सहित उचित तरीके से मास्क लगाने की भी सलाह दी गई। 
विज्ञापन


वक्त के साथ साथ रुपयों की भी बचत
एक निजी कंपनी में काम करने वाले समीर खान ने बताया कि मेट्रो के शुरू होने से राहत मिली है। अस्पताल में काम करने की वजह से समय पर पहुंचना जरूरी है, इसलिए मेट्रो से सफर करते हैं। लॉकडाउन में कैब से सफर करते थे सहारा था। वायलेट लाइन पर मूलचंद स्टेशन पर तैनात एक डीएमआरसी कर्मी ने कहा कि उन्हें भी मेट्रो की शुरुआत का इंतजार था। सीआईएसएफ कर्मी भी अपनी ड्यूटी पर सभी मानकों का पालन करते हुए यात्रियों की जांच कर रहे थे। आठ-नौ बजे के बीच सुबह के वक्त एक घंटे में लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर 30 यात्री थे, लेकिन बाद में संख्या बढ़ती गई। 10 मई से मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई थीं, इसलिए जरूरी काम के सिलसिले में आने जाने के लिए भी लोगों के पास सीमित विकल्प थे। अधिक खर्च के बावजूद गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही थी। मुंबई वासी अनिल कुमार ने कहा कि टिकट बुक करवाने रेलवे स्टेशन जा रहे हैं। मेट्रो का सफर सुरक्षित है और समय की भी बचत होती है। डीएमआरसी के सफाई कर्मचारी वर्षीय विक्रम ने बताया कि मेट्रो सेवाएं शुरू होने से उन्हें महसूस होने लगा है कि नियमों का पालन करते हुए हालात सामान्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कश्मीरी गेट बस अड्डे पर बसें कम, यात्रियों की भीड़ अधिक 

अनलॉक की शुरुआत होने पर एक बार फिर दूसरे शहरों को जाने वालों की भीड़ दिखी। सोमवार को कश्मीरी गेट बस अड्डा पर बसों की संख्या तो काफी कम दिखी, लेकिन यात्री अधिक। ऐसे में यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। प्रवेश से पहले सभी यात्रियों को सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अपने सामान(लगेज) को स्कैनर से गुजारना पड़ा। पंजाब, हरियाणा की कुछ बसें ही थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है कि संख्या में धीरे धीरे बढ़ोतरी होगी। 

कश्मीरी गेट, बस अड्डा पर यात्रियों की जांच के साथ साथ कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भी काउंटर बनाए गए थे। पिछले दिनों दिल्ली में बिगड़े हालात को देखने के बाद खुद भी यात्री जांच के लिए आगे आ रहे हैं। 

उधर, अनलॉक-2 के दौरान दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में जाने वाली बसों के इंतजार में भी यात्री दिखे। हालांकि बसों में एक सीट छोड़कर यात्रियों को बैठने की इजाजत होने की वजह से सभी यात्रियों को मौका नहीं मिल पा रहा था। बगैर मास्क यात्रियों को बसों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था जबकि सफर के लिए उनके पास किसी भी दफ्तर या संस्थान का आईडी कार्ड की भी जांच की जा रही थी। डीटीसी और क्लस्टर बसें पहले की तरह सड़कों पर दिखीं, लेकिन यात्रियों की संख्या सोमवार को अधिक रही। हालांकि पहले दिन सामान्य से भीड़ काफी कम रही फिर भी यात्रियों को कई जगहों पर इंतजार भी करना पड़ा।  

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सराय काले खां के लिए भी एक-दो दिन में बस सेवा की दोबारा शुरुआत कर दी जाएगी। अनलॉक में मिलने वाली छूट से दिल्ली समेत दूसरे राज्यों को जाने वालों को भी काफी राहत मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed