फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   38 new corona cases reported in delhi with 30 recoveries and four deaths in last 24 hours

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 38 नए मामले, 30 मरीज हुए ठीक, चार की मौत

Tue, 17 Aug 2021 05:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Aug 2021 05:40 PM IST
सार

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए, जबकि 30 लोग ठीक हो गए और चार की कोरोना से मौत हो गई।

विज्ञापन
38 new corona cases reported in delhi with 30 recoveries and four deaths in last 24 hours
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 38 संक्रमित मिले और चार मरीजों की मौत हुई। इस दिन केवल 30 लोग स्वस्थ हुए। एक सप्ताह बाद मौत के मामलों में वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 53,345 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.07 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। 

कुल जांच में 28,343 टेस्ट आरटी-पीसीआर से और 25,002 एंटीजन से की गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,156 हो गई है, जिनमें से 14,11,612 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,073 है। फिलहाल 471 सक्रिय मरीज हैं। 
विज्ञापन


इनमें से 274 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आईसोलेशन में 156 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में तीन मरीज भर्ती हैं। कंटेनमेंट जोन 241 हैं। दिल्ली में अब तक दो करोड़ 48 लाख सैंपलों की जांच हो गई है। कोरोना से कुल मृत्युदर 1.74 फीसदी है और संक्रमण दर 5.80 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed