फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   36 policemen suspended for not reaching duty on time

तय समय ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के आरोप में 36 पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 02 Aug 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
36 policemen suspended for not reaching duty on time
नई दिल्ली। बकरीद के मौके पर शनिवार सुबह तय समय ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के आरोप में 36 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सभी पुलिसकर्मी रिजर्व फोर्स में तैनात हैं। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने सभी को निलंबित करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर पूरी दिल्ली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। सुबह पांच बजे से ही पुलिसकर्मियों ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा गया था। उत्तर- पश्चिम जिले में भी पुलिसकर्मियों की संवेदनशील इलाके केशवपुरम, मॉडल टाउन, त्रिनगर , आजादपुर सहित अन्य जगहों पर तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मियों को इलाके के रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों सहित धार्मिक और एतिहासिक स्थलों पर तैनात किया गया था। लेकिन तय समय से करीब आधे घंटे बाद जब हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई तो 36 पुलिसकर्मी गायब मिले। ऐसे जवानों को लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस उपायुक्त ने ंतत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निलंबित सभी पुलिसकर्मी रिजर्व फोर्स के जवान हैं। इन्हें आतंकी हमले का इनपुट मिलने या फिर किसी धार्मिक आयोजन के दौरान तैनात किया जाता है। शनिवार सुबह सभी को पांच बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed