फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   300 students survived in the examination center, many injured in Delhi

बाल-बाल बच गई 300 छात्र-छात्राओं की जान, नहीं तो दिल्ली में भी पसर जाता सूरत जैसा मातम

Mon, 08 Jul 2019 06:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
300 students survived in the examination center, many injured in Delhi
परीक्षा के समय लगी भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

सूरत अग्निकांड को अभी भुलाया भी नहीं जा सका है कि रविवार को इसकी पुनरावृत्ति दिल्ली में हो गई होती। बीएलएड परीक्षा के दौरान तीन मंजिला इमारत आग लगने से धुआं-धुआं हो गई। चारों ओर अफरातफरी का माहौल था। दहशतजदा 300 छात्राओं की गगनचुंबी चीख ध्वस्त व्यवस्था को झकझोर रही थी। अभिभावक परीक्षा केंद्र का गेट तोड़ने को आतुर थे, छात्राएं खिड़कियों से कूदने को तैयार। बमुश्किल, छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सरकारी तंत्र की यह लापरवाही छात्राओं पर भारी पड़ गई होती।

विज्ञापन


मामला दिल्ली के ओल्ड पालम रोड स्थित परीक्षा टेस्ट सेंटर का है, जहां रविवार को डीयू की बीएलएड (बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स की ऑनलाइन परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली थी। करीब 300 छात्राएं 11 बजे तीनों मंजिल पर परीक्षा देने के लिए अपनी जगह पर बैठ गई। 11:29 बजे इमारत के भूतल पर स्थित इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
विज्ञापन


धुआं ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया। सभी छात्राएं इधर-उधर भागने लगीं। अंदर मची अफरातफरी देखकर बाहर खड़े अभिभावक छात्राओं को बचाने दौड़ पड़े। अभिभावकों का आरोप है कि इस दौरान किसी ने पहली मंजिल का गेट बंद कर दिया। उसे तोड़ने का भी प्रयास किया गया। मौजूद कर्मचारियों ने उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और छात्राओं को सकुशल बाहर निकाला। करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed