फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   3 arrested in fraud

पॉलिसी पर ओवरड्राफ्ट लिमिट बढ़वाने के नाम पर ठगी, 3 गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
3 arrested in fraud
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने इंश्योरेंस पॉलिसी की ओवरड्राफ्ट लिमिट बढ़वाने, नई इंश्योरेंस पॉलिसी और निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभय किशोरी, सुनील बेदी और अनिल कुमार झा के रूप में हुई है। पुलिस ने चार मोबाइल, चार सिमकार्ड, एक डेबिट कार्ड और 13 बैंक खातों से 2.06 लाख रुपये बरामद किए हैं। अभय ग्रेजुएट है। बाकी दोनों छोटा-मोटा काम करते थे। गैंग के सरगना की 24 मार्च, 2021 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अपराध शाखा की साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त मनोज सी. ने बताया कि वर्ष 2020 में अर्जुन कुमार नामक शख्स ने 11.44 लाख ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। अर्जुन ने बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने उनकी मौजूदा इंश्योरेंस पॉलिसी की जानकारी देते हुए इसकी ओवरड्राफ्ट लिमिट बढ़वाने की बात की। अर्जुन इसके लिए तैयार हुआ तो कॉलर ने कई मदों में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में पीड़ित को ठगी का पता चला तो मामले की शिकायत दी गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सात बैंक खातों में ठगी की रकम गई थी। खातों की जांच के बाद पुलिस ने पहले सात दिसंबर को आरोपी अभय किशोर को उत्तम नगर के मोहन गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दो अन्य आरोपियों सुनील बेदी और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed