दिल्ली में कोरोना: तीसरी लहर की तैयारियां तेज, अब आसानी से होगी किसी भी नए वेरिएंट की पहचान
दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों के मद्देनजर आज इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायलरी साइंस (आईएलबीएस) में दिल्ली सरकार की दूसरी जीनोम सीक्वेंसिंग फैसिलिटी की शुरुआत की गई है।
विस्तार
राजधानी दिल्ली अभी कोरोना की दूसरी लहर से पूरी तरह उबर भी नहीं पाई है कि विशेषज्ञों ने तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इसके संभावित खतरे को देखते हुए तमाम तैयारियां की जी रही हैं।
इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि भविष्य की तैयारियों के मद्देनजर आज इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायलरी साइंस (आईएलबीएस) में दिल्ली सरकार की दूसरी जीनोम सीक्वेंसिंग फैसिलिटी की शुरुआत की गई है।
इन लैब्स की मदद से कोरोना के किसी भी नए वेरिएंट की पहचान और उसकी गंभीरता का पता लगाया जा सकेगा। कोरोना काल में विज्ञान की इस तकनीक से दिल्लीवासियों को काफी फायदा मिलेगा।
भविष्य की तैयारियों के मद्देनज़र आज ILBS में दिल्ली सरकार की दूसरी Genome Sequencing facility की शुरुआत की। इन लैब्स की मदद से कोरोना के किसी भी नए वेरिएंट की पहचान और उसकी गंभीरता का पता लगाया जा सकेगा।
कोरोना काल में विज्ञान की इस तकनीक से दिल्लीवासियों को काफ़ी फ़ायदा मिलेगा। pic.twitter.com/d6EFs9P1bo— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 8, 2021