फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   29 new corona patients found, 45 healthy

कोरोना के 29 नए मरीज मिले, 45 हुए स्वस्थ

Mon, 22 Nov 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
29 new corona patients found, 45 healthy
नई दिल्ली। राजधानी में पिछले एक दिन में कोरोना के 29 नए मरीज मिले हैं, जबकि 45 को छुट्टी दे दी गई। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 14,40,666 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14,15,262 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार कोरोना के सक्रिय केस घटकर 309 हो गए हैं। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 143 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 4 और होम आइसोलेशन में 133 मरीज भर्ती हैं। बीते एक दिन में 49,139 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.06 फीसदी रही। दिल्ली में घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 124 रह गई है।
विज्ञापन

विभाग ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 1.07 लाख लोगों ने टीके लगवाए। अब तक दिल्ली में 1.35 करोड़ लोग एक खुराक ले चुके हैं। इनमें से 82 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। दिल्ली में कुल टीकाकरण 2.18 करोड़ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed