फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   256 corona positive patients found positive in delhi on friday

दिल्ली में कोरोना के मामले में इजाफा, एक महीने बाद 250 से ज्यादा मामले आए सामने

Fri, 26 Feb 2021 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
256 corona positive patients found positive in delhi on friday
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में तीन दिन से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को संक्रमण के 256 मरीजों की पुष्टि हुई। जबकि एक मरीज की मौत हो गई। करीब एक माह बाद 250 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1231 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,38,849 हो गई है। इनमें से 6,26,712 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 193 लोग स्वस्थ हुए। इस महामारी से अबतक 10,906 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल अस्पतालों में 400 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 574 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में महज एक मरीज भर्ती् है। कोरोना से कुल संक्रमण दर घटकर 5.21 फीसदी हो गई है तो वहीं मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। राजधानी में अबतक एक करोड़ 22 लाख 55 हजार लोगों कि जांच कि जा चुकी है। बीते 24 घंटो में कुल 62,768 जांच हुई। इनमें 41,775 आरटी-पीसीआर और 20,993  एंटीजन प्रणाली से हुई। कंटेनमेंट जोन घटकर 550 हो गए हैं। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, बढ़ते मामलों को देखते हैं रेड जोन में सख्ती की जा रही है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों पर ख़ास निगरानी रखी जा रही है। जो लोग कोरोना से बचाव के नियमो का पालन नहीं कर रहे हैं। उनपर सख्ती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed