फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   249 new cases of corona reported 6 patients died 267 recovered

दिल्ली: कोरोना के 249 नए मामले आए सामने, 6 मरीजों की मौत, 267 हुए ठीक    

Fri, 29 Jan 2021 11:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Jan 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
249 new cases of corona reported 6 patients died 267 recovered
जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 249 नए मामलों की पुष्टि हुई। जबकि, 6 मरीजों की मौत हो गई। 267 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 6,34,773 हो गई है। इनमें से 6,22,381 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 10841 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर करीब 98 फीसदी है और मृत्युदर 1.71 फीसदी है। फिलहाल संक्रमण के 1551 सक्रिय मामले हैं। इनमें 702 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या घटकर 583 रह गई है। इसके अलावा कोविड-19 केंद्रों में 17 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में अबतक कुल 1 करोड़ 6 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटों में 58,725 लोगों की जांच की गई। इस दिन की संक्रमण दर 0.41 फीसदी रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 1227 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 18,855 नए केस मिले
देश में पिछले 24 घंटे में 18,855 नए दैनिक मामले सामने आए हैं। हालांकि ये मामले चिंता बढ़ाने वाले नहीं है क्योंकि छत्तीसगढ़ में बीते दस महीनों में छह हजार मरीजों की फाइलें गुम हो गई थीं। दो दिन पहले इन फाइलों के मिलने की खबर सामने आई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 20,746 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में बाहर आए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं 163 मरीजों की मौत हो गई। 

कुल 1,07,20,048 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन ताजा आंकड़ों की जानकारी दी है। देश में इस समय कुल 1,07,20,048 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा आ रही है, जिसकी वजह से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या कम हो रही है। मौजूदा समय में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,71,686 है। अब तक देश में 29,28,053 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।


बता दें कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र ने 28 फरवरी तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक मिल रही छूट आगे भी जारी रहेंगी, जैसे कि लोग ऑफिस जा सकेंगे, सभी बाजार और इंडस्ट्री खुली रहेगी। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार लोगों के भीड़ जुटाने पर पाबंदी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed