{"_id":"608305b18ebc3e8dc0715d8f","slug":"24331-corona-positive-patients-found-in-delhi-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: शुक्रवार को सामने आए 24 हजार से अधिक मामले, 348 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: शुक्रवार को सामने आए 24 हजार से अधिक मामले, 348 लोगों की मौत
Fri, 23 Apr 2021 11:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:06 PM IST
सार
राजधानी में शुक्रवार को 23 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए और संक्रमण के 24, 331 नए मामले सामने आए। वहीं, रिकॉर्ड 348 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना मरीज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में शुक्रवार को 23 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए और संक्रमण के 24, 331 नए मामले सामने आए। वहीं, रिकॉर्ड 348 मरीजों की मौत हो गई। बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 23 हजार हो गई है। एक दिन में 1500 रेड जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कुल 23,572 मरीज स्वस्थ हुए। दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या 9,80,679 पहुंच गई है। इसमें से 8,75,109 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से कुल मृत्युदर1.38 फीसदी है। वहीं, कुल संक्रमण दर 5.78 फीसदी है।
विज्ञापन
दिल्ली में इस समय कोरोना के कुल 92,029 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 18,546 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 48,502 रोगियों का उपचार हो रहा है। कोविड केंद्रों में 650 रोगी भर्ती हैं। पिछले 24 घंटों में 75,037 लोगों की जांच की गई।अब तक 1 करोड़ 66 लाख 31 हजार सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं।कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 23,561 हो गई है।
विज्ञापन
67,424 लोगों का हुआ टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटो में 67,424 लोगों को टीका लगाया गया।इनमें 47,053 को पहली व 20,371 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 28 लाख 44 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।