फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   213 new corona cases found in delhi on saturday

दिल्ली में दम तोड़ता कोरोना: 103 दिन बाद सबसे कम मामले, 28 संक्रमितों की मौत

Sat, 12 Jun 2021 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 09:58 PM IST
सार

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 71,513 टेस्ट हुए। आरटीपीसीआर से 50,706 और रैपिड एंटीजन से 20,747 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 19 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
213 new corona cases found in delhi on saturday
बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्त दिखी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

शनिवार को 103 दिन बाद सबसे कम मरीज आए हैं।  पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 213 मामले आए हैं और 28 लोगों की मृत्यु हो गई। इससे पहले 1 मार्च को 174 संक्रमित मिले थे। उसके बाद से यह आंकड़ा लगातार 220 से अधिक बना हुआ था। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को 497 रोगी स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर घटकर 0.30 फीसदी हो गई है। यानी, एक हजार जांच पर तीन व्यक्ति ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,30,884 हो गई हैं। इनमें से 14,02,474 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 98 फीसदी है। संक्रमण से अबतक कुल 24,800 मौतें हो गई हैं। मृत्युदर 1.73 फीसदी है। सक्रिय मरीज 3610 रह गए हैं। इनमें से 2071 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 108 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 95 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 1123 मरीजों का इलाज  चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 71,513 टेस्ट हुए। आरटीपीसीआर से 50,706 और रैपिड एंटीजन से 20,747 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 19 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 7062 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में तीसरी लहर आने की आशंका प्रबल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि दिल्ली में तीसरी लहर आने की प्रबल आशंका है। इसके लिए दिल्ली सरकार युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को 9 अस्पतालों में ऑक्सीजन के 22 प्लांट चालू हो गए हैं। इससे दिल्ली का 17 मिट्रिक टन अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलने लगेगी। वहीं, इनके चालू होने के बाद अब दिल्ली में ऑक्सीजन प्लांट की कुल संख्या 27 हो गई है। तीसरी लहर आने की सूरत में दिल्ली को ऑक्सीजन के लिए किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हमें कोरोना की तीसरी लहर का डर है। इंग्लैंड से जो संकेत मिल रहे हैं, उनके पता चलता है कि वहां पर तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अचानक से संक्रमण के नए मामलों में तेजी आई है। जबकि इंग्लैंड ने अपने यहां 45 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगा दी है। ऐसे में दिल्ली समेत पूरे देश में तीसरी लहर आने की आशंका हकीकत के काफी नजदीक है। जब तीसरी लहर आएगी, तो यह नहीं कहा जा सकता कि कुछ नहीं किया गया। इस वक्त दिल्ली सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, दूसरी लहर में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की किल्लत महसूस हुई थी। कहीं से ऑक्सीजन मिली, तो उसे लाने के लिए टैंकर भी नहीं थे। इसलिए हम ऑक्सीजन टैंकर भी खरीदा जा रहा है। इस बार दिक्कत यह भी हुई थी कि ऑक्सीजन अगर बाहर से आ भी जाए, तो उसके भंडारण की क्षमता दिल्ली में नहीं थी। इसको देखते हुए तीन ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक बनाए गए हैं। प्रत्येक स्टोरेज टैंक 57 मीट्रिक टन क्षमता के हैं। इसके साथ ही  13.5 मीट्रिक टन संयुक्त क्षमता के दो ऑक्सीजन के प्लांट भी लगा चुके हैं।

27 प्लांट हुए चालू
अरविंद केजरीवाल ने कहा, अब दिल्ली के अंदर ऑक्सीजन के कुल 27 प्लांट चालू हो गए। इसके अलावा केंद्र सरकार ने छह  प्लांट चालू कर दिए हैं और सात और प्लांट केंद्र सरकार के आने वाले हैं। यह इतनी बड़ी बीमारी है, इससे कोई अकेले नहीं लड़ सकता। सबको साथ मिलकर लड़ना पड़ेगा। इसमें सबका सहयोग भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed