फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   20718 infected in Delhi, 30 deaths

दिल्ली में 20718 संक्रमित, 30 मौतें

Sat, 15 Jan 2022 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
20718 infected in Delhi, 30 deaths
दिल्ली के आनंद विहार में रोड पर बने वैक्सीन सेंटर में टीका लगवाते लोग। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली में एक ओर सरकार कोरोना का पीक आने का दावा कर रही है, वहीं कोविड जांच में निरंतर कमी आने से संक्रमित रोगियों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। बीते दो दिन की तुलना करें तो दैनिक कोरोना जांच का आंकड़ा 98 हजार से कम होकर 67 हजार तक पहुंच गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 67,624 नमूनों की जांच में 30.64 फीसदी यानी 20,718 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 30 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 19554 मरीजों को छुट्टी भी मिली है। शुक्रवार को 79,578 जांच में 30.64 फीसदी और बृहस्पतिवार को 98832 जांच में 29.21 फीसदी नमूने संक्रमित मिले। इस तरह यह देखा जा सकता है कि नमूनों की संख्या में कमी आने के बाद भी दैनिक संक्रमण दर में लगातार इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

फिलहाल राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 16,91,684 हो गई है। इनमें 15,72,942 मरीज ठीक हो गए, जबकि 25,335 की मौत हो गई। वर्तमान में 93,407 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 69,554 का उपचार उनके घरों में चल रहा है। अस्पतालों में 2518, कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 585 और 32 रोगियों को कोविड निगरानी केंद्रों में रखा गया है।
विज्ञापन

विभाग ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में 113 मरीजों की हालत अति गंभीर है, जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। वहीं, 887 मरीजों को ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही है और 724 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 30 हजार पार हुई है। राजधानी में अभी 30472 इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed