फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   199 corona positive patients found in delhi on thursday

दिल्ली में मिले कोरोना के 199 नए मामले, छह की मौत, 1575 सक्रिय मरीज बचे

Thu, 28 Jan 2021 08:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Jan 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
199 corona positive patients found in delhi on thursday
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 199 मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 06 की मौत हो गई। 119 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। फिलहाल दिल्ली में संक्रमण के महज 1575 सक्रिय मरीज बचे हैं। इनमें से 711 अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 6,34,524 हो गई है। इनमें से 6,22,114 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अबतक 10835 लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोना से मृत्युदर 1.71 फीसदी है। रिकवरी दर 98 फीसदी है। 
विज्ञापन


कोविड केयर सेंटर में 20 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में अब कोई मरीज भर्ती नहीं है। महामारी के बाद ऐसा पहली बार है कि इन केद्रों में मरीजों की संख्या शून्य रह गई  है।  होम आइसोलेशन में 645 रोगियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में अब तक 1,05,53,039 लोगों की जांच हो चुकी है। कंटनमेंट जोन की संख्या घटकर 1363 रह गई है। बृहस्पतिवार को कुल 57993 टेस्ट किए गए। इनमें 31,247 आरटी-पीसीआर और 26,746 एंटीजन जांच रही। इन दिन की संक्रमण दर 0.34 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed