फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कोहरे का असर दो घंटे तक विमानों का संचालन प्रभावित

कोहरे का असर दो घंटे तक विमानों का संचालन प्रभावित

Wed, 26 Dec 2018 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का असर दो घंटे तक विमानों का संचालन प्रभावित
कोहरे से दो घंटे में 75 विमानों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन

- रनवे संख्या 29 से सुबह 7:15 से 9:15 तक नहीं भर सके उड़ान
- 3 अंतरराष्ट्रीय व 2 घरेलू विमान को उतरने की नहीं मिली इजाजत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर कोहरे से दृश्यता घटने की वजह से मंगलवार को करीब दो घंटे तक एक रनवे पर उड़ानों का परिचालन ठप हो गया। इसके चलते करीब 75 विमानें प्रभवित र्हुइं । तीन अंतरराष्ट्रीय और दो घरेलू विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। इन्हें अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसके वजह से क्रिसमस के दिन भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

कोहरे के चलते दृश्यता कम होने की वजह से आईजीआई एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट पर जाने वाली फ्लाइटों पर खासा असर दिखा। सुबह करीब 7:15 से 9:15 तक रनवे संख्या 29 पर दृष्यता 125 मीटर आंकी गई। इसके चलते सभी उड़ान इस दौरान प्रभावित र्हुइं। हालांकि रनवे संख्या 28 से विमानों का संचालन किया गया। यात्रियों को करीब दो घंटे तक विमानों का इंतजार करना पड़ा। पिछले दिनों ही एयरपोर्ट संचालित करने वाली एजेंसी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने दावा किया था कि तकनीक का इस्तेमाल कर कोहरे में भी विमानों का संचालन बेहतर तरीके से किया जाएगा। लेकिन, घने कोहरे के कारण सभी तैयारियां विफल साबित हुई। लो विजिबिलिटी प्रोसीजर के बावजूद विमान रनवे से संचालित नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed