{"_id":"5c34e60dbdec2256f20273eb","slug":"171546970637-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी, टैक्सी और ऑटो चालकों की हड़ताल का पहले दिन नहीं पड़ा कोर्ई असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी, टैक्सी और ऑटो चालकों की हड़ताल का पहले दिन नहीं पड़ा कोर्ई असर
विज्ञापन
आज हड़ताल में शामिल हो सकती हैं चालक यूनियनें
पहले दिन डीटीसी, टैक्सी और ऑटो चालकों के आंदोलन का पहले दिन नहीं पड़ा कोई असर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांगों को लेकर श्रमिक संगठन सीटू के बैनर तले डीटीसी के अस्थायी चालकों ने काम पर काले कपड़े पहनकर सरकार का विरोध किया। दूसरी ओर, दिल्ली की कुछ ऑटो एवं टैक्सी यूनियनें भी हड़ताल में शामिल हुईं, लेकिन इससे दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिखा। हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को इसका असर बढ़ने की संभावना है।
डीटीसी कॉन्ट्रेक्युअल एंपलाई यूनियन के अध्यक्ष बाल्मिकी झा और कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में अस्थायी कर्मचारियों ने श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल को मंगलवार को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आईपी डिपो स्थित डीटीसी मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया।
इस हड़ताल में राजधानी परिवहन पंचायत, ऑटो टैक्सी यूनियन, चालक शक्ति यूनियन और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस समेत अन्य चालक यूनियनों के सदस्यों ने भागीदारी की। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में टैक्सी चालक यूनियनों ने हड़ताल कर अपनी मांगें रखीं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी टैक्सी और ऑटो चालकों की हड़ताल रही। हालांकि, कुछ ऑटो और टैक्सी यूनियनें इस हड़ताल में शामिल नहीं हुईं। इस कारण आम लोगों पर हड़ताल का असर न के बराबर ही रहा।
विज्ञापन
श्रमिक संगठन एक्टू के महासचिव अभिषेक ने बताया कि डीटीसी के अस्थायी चालकों, टैक्सी और ऑटो यूनियनों ने बुधवार को होने वाली हड़ताल में समर्थन की बात कही है। इस बीच, टैक्सी और ऑटो चालकों के भारी संख्या में हड़ताल में शामिल होने की संभावना है। इससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।