फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   लूटपाट के लिए की गई थी बुजुर्ग की हत्या, एक युवक गिरफ्तार

लूटपाट के लिए की गई थी बुजुर्ग की हत्या, एक युवक गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2019 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट के लिए की गई थी बुजुर्ग की हत्या, एक युवक गिरफ्तार
अलीपुर में 26 हजार लूटकर
विज्ञापन

घोटा था बुजुर्ग का गला
- गांव में ही रहने वाला युवक गिरफ्तार, रुपये भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिले के अलीपुर इलाके में रविवार को घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग रणधीर (65) की गांव के ही रहने वाले नवीन उर्फ बुद्धा (26) ने की थी। उसने लूटपाट के लिए बुजुर्ग का गला घोटने के बाद ईंट से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए 26 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, रणधीर अलीपुर ताजपुर कलां गांव में बेटे प्रदीप, बहू और उनके दो बच्चों के साथ रहते थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे एक सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उनका खून से लथपथ शव बरामद किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रणधीर ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। हत्या से एक दिन पूर्व नवीन उनके घर आया था। आसपास की सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि शनिवार दिन में वह रणधीर के पास आया था। उसने बुजुर्ग के पास काफी पैसे देखकर लूटने की योजना बनाई। शनिवार देर रात करीब 3:30 बजे नवीन रणधीर के घर पहुंचा। वे उस समय घर के पास सो रहे थे। नवीन ने उनसे 26 हजार रुपये लूटे और बाद में भेद खुलने के डर से तार से गला घोट दिया। इसके बाद उसने ईंट व खुरपे से रणधीर के सिर पर वार किया और फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से लूटे गए 26 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed