फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   उपराज्यपाल कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया

उपराज्यपाल कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया

Tue, 08 Jan 2019 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया
उपराज्यपाल कार्यालय के पास प्रदर्शन
विज्ञापन

नई दिल्ली। समयपुर गांव के कुछ लोगों ने उपराज्यपाल कार्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस के पूर्व विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे थे। पोस्टरों में उपराज्यपाल अनिल बैजल से न्याय दिलाने की मांग लिखी थी। पोस्टर पर ‘न्याय करो अन्यथा आत्मदाह की अनुमति दो’ जैसे नारे लिखे थे।

प्रदर्शनकारी रामकिशन का कहना था कि देवेंद्र यादव व उनके परिजनों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी दिया है। इसमें रामकिशन ने कब्जे वाले जमीन वापस दिलाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने आत्मदाह करने की अनुमति मांगी है। रामकिशन ने कहा है कि 1976 में उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत एक एकड़ जमीन (खसरा नंबर 4/9) समयपुर गांव में दी थी। इस पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज हुए चार साल से ज्यादा हो गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed