फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सुप्रीम कोर्ट के वकील विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट के वकील विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Tue, 07 May 2019 07:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के वकील विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के वकील विश्वनाथ चतुर्वेदी ने राजनीतिक मतभेद के चलते धमकियां मिलने का लगाया आरोप
अमर उजला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजनीतिक मतभेद के चलते मिल रहीं धमकियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वकील विश्वनाथ चतुर्वेदी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। इसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 29 अप्रैल 2016 में सुरक्षा मुहैया करवाने के संबंध में दिए गए आदेश का भी हवाला दिया गया है। स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी खड़े किए हैं।

गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में विश्वनाथ चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक मतभेद के चलते काफी समय से धमकियां मिल रही हैं। अज्ञात लोगों ने उनका पीछा कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, इससे वह काफी डरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2009 में उन्हें धमकी मिलने के कारण केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी, लेकिन उसे वापस ले लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने से सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना हुई है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को भी जिम्मेदार ठहराया है। पत्र में उन्होंने राजेंद्र नगर इलाके में उनके साथ हुई एक घटना का जिक्र भी किया। हर बार बीट अधिकारी को उनके साथ घटने वाली सभी घटनाओं की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया है। उल्लेखनीय है विश्वनाथ चतुर्वेदी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल की ओर से पूर्व में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed