फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   एल्युमिनी और सिबलिंग के अंक बिगाड़ रहे खेल

एल्युमिनी और सिबलिंग के अंक बिगाड़ रहे खेल

Mon, 24 Dec 2018 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
एल्युमिनी और सिबलिंग के अंक बिगाड़ रहे खेल
नर्सरी दाखिला..
विज्ञापन

एल्युमिनी और सिबलिंग के अंक बिगाड़ रहे खेल
-कई स्कूल पूर्व छात्र व भाई-बहन के लिए दे रहे हैं 10 से 35 अंक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निजी स्कूलों में दाखिले के लिए जारी नर्सरी की रेस में एल्युमिनी (पूर्व छात्र) व सिबलिंग (भाई-बहन) जैसे मानक अन्य बच्चों के दाखिले की राह को मुश्किल बना रहा है। ऐसे कई निजी स्कूल हैं, जिन्होंने अपने मानकों में इन मानकों को प्रमुखता से शामिल किया है। पड़ोस मानक के बाद यह ही दो मानक ऐसे हैं जिन्हें स्कूल अधिकतम अंक दे रहे हैैं। इन मानकों के कारण ऐसे अभिभावकों को परेशानी हो रही है जिनके पहले बच्चे का दाखिला नर्सरी में होना है।
राजधानी के कई स्कूल ऐसे हैं, जहां एल्युमिनी और सिबलिंग को मिलाकर सबसे ज्यादा अंक दिए जा रहे हैं। अब जो अभिभावकों के स्कूल में उनका पहला बच्चा नहीं पढ़ रहा तो सीधे-सीधे उन्हें इन मानकों के अंकों का नुकसान हो रहा है। अभिभावकों की शिकायत है कि इस तरह से वंशवाद के कारण उनके बच्चे अच्छे स्कूल में कैसे पढ़ पाएंगे। एक अभिभावक सुमित ने कहा कि यह बिल्कुल वैसा है जैसे डॉक्टर का बेटा डॉक्टर, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर व अभिनेता का बच्चा अभिनेता बनता है।
विज्ञापन

स्कूलों के मानकों में दिए गए अंकों को देखें तो वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल सिबलिंग के लिए 35 व अभिभावक एल्युमिनी के लिए 10 अंक दे रहा है। हैप्पी मॉडल स्कूल सिबलिंग के लिए 15 अंक, सचदेवा पब्लिक स्कूल सिबलिंग के लिए 25 व एल्युमनी के लिए 15 अंक दे रहा है। दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में सिबलिंग को 20 अंक दिए जा रहे हैं। माउंट आबू स्कूल सिबलिंग के लिए 20 व एल्युमिनी के लिए 10 अंक दे रहा है। सेंट जेवियर स्कूल ने सिबलिंग व एल्युुमनी को 10-10 अंक दिए हैं। एसडी पब्लिक स्कूल सिबलिंग के लिए 20 व एल्युमिनी के लिए 15 अंक दे रहा है। अभिभावकों की शिकायत है कि इन मानकों के आधार पर दिए जा रहे अंकों के कारण अन्य अभिभावकों का अच्छे स्कूल में पढ़ने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed