फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government Honored people in Hindi Academy Honors Ceremony

दिल्ली: हिंदी अकादमी सम्मान से नवाजे गए 13 साहित्यकार और समाजसेवी

Tue, 01 Oct 2019 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi Government Honored people in Hindi Academy Honors Ceremony
हिंदी साहित्य समारोह - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के हिंदी अकादमी सम्मान समारोह में सोमवार को साहित्य, शिक्षा और समाज उत्थान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदी अकादमी की ओर से पिछले चार-पांच सालों से यह कोशिश रही है कि सरकार साहित्य और सांस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा दें। जनमानस में पढ़ने-लिखने और साहित्य के प्रति रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्तमान समय में युवाओं में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने की आवश्यकता है। इसलिय सरकार आर्ट एंड कल्चर विभाग के द्वारा भी हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सलिल चतुर्वेदी को हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह सम्मान मनीष सिसोदिया द्वारा उनकी काव्य पुस्तक  ‘य र ल व श स ह’ के लिए दिया गया। इस मौके पर सलिल चतुर्वेदी ने कहा कि यह समाज के हित में है कि साहित्यकारों की आवाजें जनता तक पहुंचें। हिंदी अकादमी के इस पुरस्कार श्रृंखला के माध्यम से निश्चय ही पाठक, समकालीन लेखकों और कवियों की रचनाओं से अवगत होते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हिंदी साहित्यकार और आलोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को 2018-19 शलाका सम्मान से नवाजा गया। विश्वनाथ त्रिपाठी एक विरल गद्यकार, स्मृति आख्यानकार, जीवनीकार, आत्मकथाकार, कवि और निबंधकार भी हैं।

साहित्य के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें हिंदी अकादमी शलाका सम्मान से नवाजा गया। इनके साथ ही हिंदी अकादमी के ‘शिखर सम्मान’ से लेखिका, संपादक, अर्थशास्त्री और समाजसेविका शीला झुनझुनवाला को नवाजा गया। ‘विशिष्ट योगदान’ सम्मान से साहित्यकार सुधाकर बाबू पाठक को पुरस्कृत किया गया।


काव्य सम्मान के लिए माणिक वर्मा, गद्य विद्या सम्मान के लिए डॉ. श्यौराज सिंह बैचेन, ज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मान के लिए डॉ. यतीश अग्रवाल, बाल साहित्य सम्मान के लिए घमंडी लाल अग्रवाल, नाट्य सम्मान के लिए राधावल्लभ त्रिपाठी, हास्य व्यंग्य सम्मान के लिए वरुण ग्रोवर, अनुवाद सम्मान के लिए हरजेंद्र चौधरी, पत्रकारिता सम्मान के लिए सुप्रिय प्रसाद और  सहभाषा सम्मान के लिए डॉ. पृथ्वी सिंह को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed