{"_id":"5edcf38d8ebc3e90224c22f1","slug":"13-earthquake-tremors-in-delhi-ncr-in-last-two-months-experts-said-to-be-cautious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में बीते दो महीने में 13 भूकंप के झटके, विशेषज्ञ बोले सतर्क होने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में बीते दो महीने में 13 भूकंप के झटके, विशेषज्ञ बोले सतर्क होने की जरूरत
Sun, 07 Jun 2020 07:43 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में दो महीनों से भूकंप के झटके लग रहे हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता (3.5) बहुत कम है। लेकिन विशेषज्ञों ने इस पर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने कहा है, भूकंप के झटकों को हल्के में न लें, ये एक भारी गलती हो सकती है। भूकंप से कम नुकसान हो इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हाल ही में लगातार आए, दिल्ली एनसीआर में 13 बार भूकंप के झटकों ने विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के पूर्व हेड एके शुक्ला ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई मशीन नहीं है जो भूकंप की भविष्यवाणी कर सके। लेकिन इसे चेतावनी के रूप में जरूर देख सकते हैं। साथ ही कहा, दिल्ली में आए छोटे भूकंप को देखते हुए, भविष्य में 6.5 रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकता हैं।
विज्ञापन
ज्यादातर इमारतें भूकंप के झटके लेने लायक नहीं
दिल्ली एनसीआर में लगातार झटकों के बारे में जानकार कहते हैं, बड़े भूकंप के आने से पहले हमें पहले से तैयारी करनी होगी। एनसीआर में ज्यादातर इमारतें गंभीर जोन में हैं यानि जोन 4 और बहुत गंभीर जोन 5 में हैं जो झटके झेलने के लायक नहीं हैं।