फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   प्लेसमेंट ऑफर लेकर डीयू पहुंचेगी अमेजन

प्लेसमेंट ऑफर लेकर डीयू पहुंचेगी अमेजन

Mon, 08 Apr 2019 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
प्लेसमेंट ऑफर लेकर डीयू पहुंचेगी अमेजन
प्लेसमेंट ऑफर लेकर डीयू पहुंचेगी अमेजन
विज्ञापन

- डाटा एसोसिएट पद के लिए कंपनी छात्रों का करेगी चयन
- कैंपस प्लेसमेंट का अगला राउंड 12 अप्रैल को आयोजित होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के तहत हो रहे प्लेसमेंट सेशन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बीते फरवरी-मार्च में दो प्लेसमेंट सेशन होने के बाद अब अप्रैल की शुरुआत में ही दो सेशन हो चुके हैं और इसी सप्ताह तीसरा सेशन आयोजित किया जा रहा है। 12 अप्रैल को ई कॉमर्स कंपनी अमेजन प्लेसमेंट के ऑफर लेकर कैंपस पहुंच रही हैै। यह कंपनी डाटा एसोसिएट पद के लिए छात्रों का चयन करेगी। वहीं, सोमवार को कैंपस में एटीएस कंपनी जॉब ऑफर लेकर छात्रों के बीच पहुंची।

दिल्ली विश्वविद्यालय में अगले माह से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में प्रशासन परीक्षाओं से पहले ज्यादा से ज्यादा प्लेसमेंट सेशन आयोजित करना चाह रहा है। जिससे कि छात्रों को पहले से बेहतर ऑफर कंपनियों की ओर से हों। एटीएस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने सेल्स, मार्केटिंग, फाइनेंस, स्ट्रेटेजी, ऑडिट, सीआरएम एनॉलिस्ट पदों के लिए स्नातक स्तर के छात्रों को लंबी प्रक्रिया के बाद चयन करना था। कुछ प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, कुछ पूरी हो जाने के बाद छात्रों को उसके विषय में बताया जाएगा। वहीं, इस सप्ताह के अंत में आने वाली कंपनी स्नातक स्तर के छात्रों का डाटा एसोसिएट पद के लिए चयन करेगी। कंपनी की ओर से पहले ही सालाना सैलरी पैकेज की घोषणा कर दी गई है। कंपनी 2.30 लाख से लेकर 2.90 लाख रुपये सैलरी पैकेज की पेशकश करेगी। डीयू प्रशासन इस माह में और प्लेसमेंट सेशन के लिए कंपनियों से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed