फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   एनजीटी ने पूछा पीवीसी पाइप में लेड की मिलावट रोकी गई या नहीं

एनजीटी ने पूछा पीवीसी पाइप में लेड की मिलावट रोकी गई या नहीं

Wed, 16 Jan 2019 07:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी ने पूछा पीवीसी पाइप में लेड की मिलावट रोकी गई या नहीं
पीवीसी पाइप में लेड की
विज्ञापन

मिलावट रोकी या नहीं
- एनजीटी ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से पूछा है कि क्या पॉलीविनिल क्लोराइड (पीवीसी) पाइप के निर्माण में खतरनाक लेड के मिश्रण पर चरणबद्ध तरीके से पाबंदी लगाई गई है? पीठ ने इस मामले में मंत्रालय को एक महीने के भीतर स्थिति रिपोर्ट ट्रिब्यूनल में दाखिल करने का आदेश दिया है।

जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने अजय कुमार सिंह के मामले में यह आदेश दिया है। पीठ ने कहा कि याची ने पीवीसी पाइप में लेड प्रतिबंध संबंधी आदेश को लागू कराने की मांग की है। ऐसे में यह जरूरी है कि मंत्रालय बताए कि उनकी ओर से इस दिशा में अब तक क्या कदम बढ़ाया गया है। पानी आपूर्ति के लिए पीवसी पाइपों का इस्तेमाल किया जाता है। पीवीसी पाइप निर्माण प्रक्रिया में खतरनाक लेड को मिलाया जाता है। इसे देखते हुए एनजीटी ने बीते वर्ष 1 मई को पीवीसी में लेड के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि सभी कंपनियों को पीवीसी पाइप पर खतरनाक लेड की मौजूदगी को लेकर चेतावनी लिखनी होगी। वहीं, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर आदेश का पालन करना होगा। सुनवाई के दौरान मंत्रालय की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि बीते वर्ष सभी पीवीसी निर्माताओं को आदेश दिया गया था कि छह महीने के भीतर चरणबद्ध तरीके से लेड के इस्तेमाल को रोकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed