फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   115285 cases reported in last six days between 3-8 may 2105 people died

दिल्ली में कोरोना : पिछले छह दिनों में 115,000 से अधिक मामले आए सामने, कुल 2,105 लोगों की मौत

Sun, 09 May 2021 12:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 09 May 2021 12:16 PM IST
सार

इस सप्ताह की शुरुआत में 3 मई को 18,043 मामले दर्ज किए गए। 4 मई को 19953, 6 मई को 19133, 7 मई को 19,832 और 8 मई को 17,364 मामले सामने आए। कुल मिलाकर, छह दिनों में कोरोना के 115,285 मामले या एक दिन में औसतन 19,000 से अधिक मामले सामने आए।

विज्ञापन
115285 cases reported in last six days between 3-8 may 2105 people died
कोरोना मरीज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर का कहर जारी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है, जिसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को घोषित किया था। लॉकडाउन 10 मई (सोमवार) की सुबह को समाप्त हो जाएगा, जब तक कि तीसरी बार नहीं बढ़ाया जाता। 

विज्ञापन


19 अप्रैल रात 10:00 बजे लॉकडाउन लागू हुआ और 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे समाप्त होने वाली थी। लेकिन, सीएम केजरीवाल ने 25 अप्रैल और 1 मई को घोषित किए गए लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। यानि दिल्ली में कल सुबह तक लॉकडाउन है। लॉकडाउन की समाप्ति से एक दिन पहले इस सप्ताह के कोरोना मामलों पर एक नजर डालते हैं। 
विज्ञापन


1. 3-8 मई के बीच दिल्ली में सिर्फ एक बार 5 मई को 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। पिछले सप्ताह प्रति दिन कोरोना के 20 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. इस सप्ताह की शुरुआत में 3 मई को 18,043 मामले दर्ज किए गए। 4 मई को 19953, 6 मई को 19133, 7 मई को 19,832 और 8 मई को 17,364 मामले सामने आए। कुल मिलाकर, छह दिनों में कोरोना के 115,285 मामले या एक दिन में औसतन 19,000 से अधिक मामले सामने आए।

3. 26 अप्रैल से एक मई की तुलना में रोजाना औसतन 24,000 मामले सामने आए। कुल मामले 146,837 दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त, 2 मई को 20,394 मामले सामने आए। इन छह दिनों में 70 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। 3 मई को सिर्फ 61,045 टेस्टिंग हुई थी। 

4. इस बीच कुल 2,105 लोगों की मौत हुई है। प्रत्येक दिन दर्ज किए गए मौतों की संख्या क्रमश: 448, 338, 311, 335, 341 और 332 है। इस दौरान कुल 1,310,231 संक्रमित हुए और 117,563 लोग ठीक भी हुए।  जिसमें 1,203,253 रिकवरी, 87,907 सक्रिय मामले और 19,071 मौतें शामिल हैं।


5. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 8 मई को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, टीकाकरण करने वाले लाभार्थियों की संख्या इस समय 3,746,494 है। इनमें से 2,924,708 को पहली खुराक लगी है। जबकि 821,786 को दोनों खुराक मिली हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि अगर दिल्ली को हर महीने 8-8.5 मिलियन वैक्सीन की खुराक मिल सकती है, तो पूरे शहर को तीन महीने के निर्धारित लक्ष्य में टीका लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed