फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   100% vaccination in many hospitals

कई अस्पतालों में 100 फीसदी हुआ टीकाकरण

Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
100% vaccination in many hospitals
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के नौवें दिन रिकॉर्ड 8774 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। कई केंद्रों पर 100 फीसदी टीकाकरण हुआ। टीका लगवाने के बाद 10 लोगों में हल्के दुष्प्रभाव देखे गए। किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, टीकाकरण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला।
कुल 10,600 लोगों को टीका लगना था। इनमें से 8,774 ने टीका लगवाया। राजीव गांधी सुपर स्पेशयिलिटी अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल, कलावती सरन अस्पताल , ईएसआई अस्पताल में 100 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा आरएमएल अस्पताल में 63 लोगों को टीका लगाया गया। जिलेवार देखें तो मध्य दिल्ली जिले में कुल 13 केंद्रों पर 1178 कर्मचारियों ने टीका लगवाया, पूर्वी दिल्ली में 6 केंद्रों पर 397, नई दिल्ली में 9 केंद्रों पर 556, उत्तरी जिले में 5 केंद्रों पर 351, उत्तर पूर्वी जिले में 4 केंद्रों पर 459, उत्तर पश्चिमी जिले मेें 14 केंद्रों पर 1040, शाहदरा जिले में 7 केंद्रों पर 659, दक्षिणी जिले में 13 केंद्रों पर 1138, दक्षिणी पूर्वी जिले में 11 केंद्रों पर 1057, दक्षिणी पश्चिमी जिले में 10 केंद्रों पर 679 और पश्चिमी जिले में 14 केंद्रों पर 1260 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीके लगवाए। शनिवार को कुल 106 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed