{"_id":"5f82f94637056542531dc356","slug":"100-females-of-15-countries-honoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: 15 देशों की 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: 15 देशों की 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित
Sun, 11 Oct 2020 05:53 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 11 Oct 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
15 देशों की 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
हमारे देश की महिलाओं ने हमेशा से ही पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है वो चाहे आफिस, घर या खेल जगत हो या फिर देश की आजादी, डॉ. सरोजिनी नायडू, एक महान राष्ट्रीय नेता व स्वतंत्रता सेनानी थीं।
विज्ञापन
उनके सम्मान में एशियन एकेडमी ऑफ आर्टस ने अंतर्राष्ट्रीय चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध मीडिया पर्सनेल्टी डॉ. संदीप मारवाह के नेतृत्व मे 15 अलग अलग देशों की 100 महत्वपूर्ण महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस पुरस्कार की शुरूआत 2016 में उन सभी महिलाओं की सराहना और बढ़ावा देने के लिए की गई थी, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय काम किया है और समाज में अग्रणी बनकर उभरी हैं। यह उन महिलाओं के लिए भी है जो समाज में बदलाव लाने और सामाजिक संगठनों को चलाने के लिए पूरी ईमानदारी से शामिल हैं।
विज्ञापन