फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   10 arrested for gambling in posh area house

पॉश एरिया के मकान में जुआ खेलते 10 गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2020 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
10 arrested for gambling in posh area house
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के पॉश एरिया साउथ एक्सटेंशन में एक मकान में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने आधी रात छापा मार 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.16 लाख रुपये और ताश की 21 गड्डियां बरामद की हैं। पकड़े गए सभी आरोपी अच्छे परिवारों से संबंध रखते हैं। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार देर रात को सूचना मिली कि साउथ एक्स के मकान संख्या ई-20 में शराब की पार्टी व जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने छापा मारकर मकान से सचिन पावा (40), अंकित बजाज (28) दिपांशु (26) विनय (19) लियाकत अली (43) दिनेश (45) विकास चौधरी (38) मंदीप (24) मनीष कुमार (53) और गिरीराज (55) को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया। सभी के खिलाफ कोटला मुबारकपुर थाने में जुआ खेलने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed