फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   1.75 crores cheated from hundreds of people in the name of getting flats

फ्लैट दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से 1.75 करोड़ ठगे

Mon, 31 Jan 2022 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
1.75 crores cheated from hundreds of people in the name of getting flats
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लग्जरी अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी संजीव कुमार मावी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साथियों के साथ मिलकर सैकड़ों पीड़ितों से 1.75 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली व गाजियाबाद में साठ से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त धीरज कुमार के अनुसार, शाखा की आईजीआईएस में तैनात इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की टीम को संजीव कुमार मावी के बारे में सूचना मिली थी। 29 जनवरी को सूचना मिली कि आरोपी संजीव नोएडा के सेक्टर-134 में आएगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाहरी दिल्ली के रणहौला मामले में दर्ज एफआईआर में दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान मूलरूप से मेरठ निवासी संजीव ने खुलासा किया कि उसने सहयोगियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में 2016-17 में लग्जरी अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने के बहाने पीड़ितों से ठगी की। उसने पवन भड़ाना (जीजा) और साथी रवि शुक्ला के साथ विभिन्न शेल फर्म/कंपनियां संपदा रीयलकॉन प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीमलैंड हाई-टेक प्रोजेक्ट्स प्रा.,ड्रीमलैंड म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीमलैंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीमलैंड प्रमोटर्स एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, एसपी प्रॉप्स प्राइवेट लिमिटेड और एएमबी इंफ्रास्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां बनाई थीं। इसने ड्रीमलैंड प्रमोटर्स एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी रियल एस्टेट फर्म के तहत ‘द विलो लक्जरी अपार्टमेंट’ नामक परियोजना शुरू की। गाजियाबाद में एनएच-24 स्थित सोसाइटी क्रॉसिंग रिपब्लिक में प्रति व्यक्ति करीब सवा लाख रुपये जमा करवाए और 1.75 करोड़ ठगने के बाद भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed