फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Independence Day 2020: Corona warriors will be honored on Independence Day

Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे कोरोना योद्धा, छोटा होगा आयोजन

Thu, 13 Aug 2020 10:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2020: Corona warriors will be honored on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस 2020 - फोटो : PTI

स्वतंत्रता दिवस पर इस साल दिल्ली सरकार कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी। दिल्ली सचिवालय में आयोजित होने कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी, नर्स, एंबुलेंस चालक, पुलिस और प्लाज्मा डोनेट करने वाले मरीजों के प्रतिनिधि को कोरोना काल में उनके काम के लिए सम्मान दिया जाएगा। वहीं, इस साल का आयोजन पिछले साल की तुलना में छोटा होगा।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि कोरोना संकट से इस बार स्वतंत्रता दिवस का बहुत छोटा कार्यक्रम होगा। सीमित दायरे में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। इस बार छत्रसाल स्टेडियम के बजाय आईटीओ स्थित दिल्ली सचिवालय में ही स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को याद किया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना संकट के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करनेके उद्देश्य से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे। इसके अलावा करीब 100 प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि इस साल के जैसे हालात हैं, उसमें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं, सचिवालय में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 100 लोगों के बैठने का इंतजाम है।


इसमें दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सभी मंत्रियों के अलावा दिल्ली के सभी 70 विधायकों को निमंत्रित किया गया है। इसके साथ 7 लोकसभा और 3 राज्यसभा के सदस्य आमंत्रित हैं। वहीं, दिल्ली के तीनों एमसीडी के मेयर, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व दानिक्स अधिकारियों को निमंत्रण भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed