फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   0.2 mm size utensils became center of attraction at India Art Festival in delhi

दिल्ली : इंडिया आर्ट फेस्टिवल में 0.2 मिमी आकार के बर्तन बने आकर्षण का केंद्र, कल तक है देखने का मौका

Sat, 09 Apr 2022 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 05:35 AM IST
सार

गुरुग्राम की बीनू ने पॉलीमर पॉटरी से निर्मित 100 से ज्यादा सूक्ष्म बर्तनों की कलाकृतियों को यहां प्रदर्शित किया है। इनकी कीमत 500 रुपये से कई हजार रुपये तक है। इंडिया आर्ट फेस्टिवल में दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा, उदयपुर, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु जैसे अनगिनत शहरों से आए ऐसे ही एक से बढ़कर एक कलाकारों ने कला की प्रदर्शनी लगाई है। कांस्टीट्यूशन क्लब में 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाले फेस्टिवल में विविध तरह की कला और आत्मनिर्भर भारत की झलक देखी जा सकती है।

विज्ञापन
0.2 mm size utensils became center of attraction at India Art Festival in delhi
आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम सबने अभी तक कितने छोटे बर्तन देखे होंगे, ये सवाल इसलिए किया गया है, क्योंकि इंडिया आर्ट फेस्टिवल में 0.2 मिलीमीटर आकार के बर्तन उपलब्ध हैं। चाक पर तैयार किए गए इन बर्तनों को बड़े ध्यान से देखना पड़ता है, इसलिए यहां इन्हें देखने के लिए लेंस का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम की बीनू ने पॉलीमर पॉटरी से निर्मित 100 से ज्यादा सूक्ष्म बर्तनों की कलाकृतियों को यहां प्रदर्शित किया है। इनकी कीमत 500 रुपये से कई हजार रुपये तक है। इंडिया आर्ट फेस्टिवल में दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा, उदयपुर, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु जैसे अनगिनत शहरों से आए ऐसे ही एक से बढ़कर एक कलाकारों ने कला की प्रदर्शनी लगाई है। कांस्टीट्यूशन क्लब में 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाले फेस्टिवल में विविध तरह की कला और आत्मनिर्भर भारत की झलक देखी जा सकती है।
विज्ञापन


कोविड महामारी काल के बाद इंडिया आर्ट फेस्टिवल के जरिये कलाकारों को फिर से अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। अपने आर्ट वर्क को बेचकर आत्मनिर्भर बनने का भी मौका मिला है। यहां 80 से ज्यादा स्टॉल हैं, जिन पर 3500 से ज्यादा आर्ट वर्क प्रदर्शित किए गए हैं। नोएडा के कलाकार अनूप कामत द्वारा बनाई गई दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को दर्शाती तस्वीरें खासी आकर्षक हैं। विंटेज कारों, अंग्रेजी शासनकाल में दिल्ली में चलने वाली ट्राम, तांगा, हाथ व ऑटो रिक्शा को उन्होंने कैनवास पर उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की सुखमणि ने अपने जियोर्ड आर्ट वर्क को यहां प्रदर्शित किया है। जमीन में पाए जाने वाले मिनरल और क्रिस्टल से उन्होंने प्रकृति की सुंदरता और सच्चाई को एक आकार दिया है। उनकी कलाकृतियां लोगों को आकर्षक लग रही हैं।


 मेरठ से आई वैशाली रस्तोगी साहनी रंगीन कागज और फेविकोल के इस्तेमाल से 19 कलाकृतियों को यहां पर प्रदर्शित किया है। इसमें लाल किला, कुतुब मीनार, मां सरस्वती और भगवान कृष्ण की मनमोहक आकृतियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed