फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Zimbabwe origin woman arrested with drugs of 150 million from Airport

IGI एयरपोर्ट से 15 करोड़ के ड्रग्स के साथ विदेशी मूल की महिला गिरफ्तार

Wed, 04 Apr 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Zimbabwe origin woman arrested with drugs of 150 million from Airport
- फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने मादक पदार्थ के साथ एक जिम्बाब्वे मूल की महिला को पकड़ा है। उसके पास से तीन किलो पार्टी ड्रग्स मिला है। जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। महिला की पहचान बेट्टी रेम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह दिल्ली से गोवा जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। महिला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया गया है। विभाग ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि दो अप्रैल को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने महिला के बारे में सूचना दी थी।

जिसके बाद बल की सर्विलांस व इंटेलीजेंस स्टाफ ने रात करीब साढ़े आठ बजे एक विदेशी महिला को प्रस्थान गेट पर देखते ही पकड़ लिया। महिला के पास एक बैग मिला। जवानों ने बैग को एक्सरे मशीन मशीन पर रखा। इस दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखी। जांच में बैग से तीन किलो ड्रग्स मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी ड्रग्स की पुष्टि कर दी। अधिकारी महिला से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे ड्रग्स कहां से मिला व इस खेप को किसे देन जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed