फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   zakir nagar fire Two brothers saved 17 lives in delhi

जाकिर नगर अग्निकांड: जान पर खेल दो भाइयों ने बचाई 17 की जान, तीसरी और चौथी मंजिल में किया सुराख

Wed, 07 Aug 2019 04:47 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Aug 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
zakir nagar fire Two brothers saved 17 lives in delhi
दिल्ली में इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जाकिर नगर की इमारत में हादसे के समय 70 से अधिक लोग थे। पड़ोसी और बचाव दल समय पर आग में फंसे लोगों को नहीं निकालते तो हादसा और बड़ा हो सकता था। 
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने अपनी छत पर जाकर आग वाली इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल की दीवार दो जगह से तोड़ दी। उन्होंने 17 लोगों की जान बचाई। इन दोनों के साथ पड़ोस के अन्य लोग और दमकलकर्मी भी थे। 
विज्ञापन


उनके साहस की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। करीब दो बजे लगी आग के बाद साढ़े चार बजे तक लोगों को बिल्डिंग से निकाला गया। सुबह 5 पांच बजे दमकलकर्मियों को तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से एक शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे वाली इमारत के बिल्कुल पास की दोमंजिला बिल्डिंग में रहने वाले निशात खान (35) ने बताया कि रात करीब 2:10 बजे अचानक उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनी। बालकनी से निकलकर देखा तो उनके बराबर वाली बिल्डिंग की पार्किंग में आग लगी थी। 

उन्होंने फौरन अपने पूरे परिवार को उठाया। इस बीच उनका छोटा भाई जीशान खान (30) भी उठ गया। दोनों भाई बाहर आए। देखते ही देखते आग ऊपर बढ़ने लगी। जीने के रास्ते आग की लपटों के अलावा धुआं भी ऊपर की ओर जाने लगा। 

शुरू में सामने रहने वाले निजाम ने कुछ लोगों को सीढ़ी लगाकर उतार लिया। इमारत की पीछे वाले फ्लैट के लोगों को भी सीढ़ी, बैडशीट और रस्सियों के जरिये किसी तरह नीचे उतारा गया।

सामने की ओर बने फ्लैट में लोग फंस गए। कुछ लोगों ने घबराकर नीचे छलांग लगाई तो निशात और जीशान फौरन भागकर अपनी छत पर पहुंचे। अन्य लोगों व दमकलकर्मियों की मदद से निशात व जीशान ने आग वाली इमारत की तीसरी मंजिल की दीवार तोड़ी। 

इस जगह लोहे की अलमारी रखी थी। उसे हटाकर वे अंदर घुसे और कुछ लोगों को वहां से निकाला। इसके बाद निशात ने अपनी छत की ममटी से आग वाली इमारत की चौथी मंजिल की दीवार तोड़ी और वहां से लोगों को निकाला। यहां से कुल 17 लोगों को निकाला गया। करीब साढ़े चार बजे तक इमारत में बचाव अभियान चला। पड़ोसियों, स्थानीय लोगों, पुलिस व दमकलकर्मियों ने 50 से ज्यादा लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed