फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   YouTuber commits suicide by jumping from a PG in Mukherjee Nagar

Delhi: मुखर्जी नगर के एक पीजी से यूट्यूबर ने छलांग लगाकर दी जान, पिछले 10 साल से यहां रह रही थी युवती

Wed, 17 Apr 2024 06:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Apr 2024 06:20 PM IST
सार

पुलिस युवती की दोस्त के अलावा अन्य छात्राओं से पूछताछ भी कर रही है। घटना की सूचना पुलिस को बुधवार तड़के तीन बजे के करीब मिली थी। मृतका के परिजन ने आत्महत्या को लेकर किसी तरह की साजिश की आशंका नहीं जताई है। 

विज्ञापन
YouTuber commits suicide by jumping from a PG in Mukherjee Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक पीजी की दूसरी मंजिल से कूदकर महिला यूट्यूबर ने जान दे दी। घटना बुधवार तड़के की है। मृतका की शिनाख्त 29 वर्षीय स्वाति के तौर पर हुई है। वह मुखर्जी नगर इलाके में बीते 10 वर्ष से रह रही थी। पुलिस खुदकुशी की वजहों का पता लगा रही है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शी और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


युवती, उत्तर प्रदेश के मेरठ के आलमगीरपुर स्थित बढ़ला गांव की रहने वाली थी। घटना के समय पीजी के कमरे में स्वाति के साथ उसकी दोस्त प्रियम मौजूद थी। पुलिस प्रियम के अलावा अन्य दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि चार महीने पहले स्वाति ने पीजी में कमरा किराये पर लिया था। पीजी मालिक को स्वाति ने बताया था कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है, अब वह एक यूट्यूबर है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतका के परिजन ने आत्महत्या को लेकर किसी तरह की साजिश की आशंका नहीं जताई है। 
विज्ञापन


यूपीएससी की तैयारी करने के लिए आई थी स्वाति...
स्वाति मेरठ से मुखर्जी नगर यूपीएससी की तैयारी करने के लिए आई थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने कई सालों तक एसएससी की भी तैयारी की, लेकिन यहां भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर डालने लगी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वाति के करीब 28 हजार फ्लोवर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed