फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth's throat slit following a dispute over payment for food; accused arrested

Delhi NCR News: खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद में रेता था युवक का गला, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विवाद हत्या-
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में बार-बार गाली गलौज करने और खाने के पैसे नहीं चुकाने को लेकर हुए विवाद में युवक गला रेतने वाले आरोपी मोची (33) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक संदीप कुमार (36) नशे का आदी था और खाना खाने के बाद पैसे नहीं देता था। दक्षिण-पूर्व जिला अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि आरोपी मोची राम सड़क किनारे खाने की रेहड़ी भी लगाता है। आरोप है कि उसने 15 अक्तूबर की देर रात शक्ति विहार में एक दुकान के अंदर मजदूर संदीप कुमार (36) की हत्या कर दी। कुमार का शव अगले दिन सुबह बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक कुमार 15 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे काम के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात करीब 11.30 बजे राम का सामना उसकी रेहड़ी के पास कुमार से हुआ, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसने बताया कि आरोपी ने अपनी रेहड़ी से पर चाकू निकाला, कुमार के गले में गमछा बांधा और उसका गला रेत दिया। इसके बाद वह मौके से फरार होकर जसोला स्थित अपने बड़े भाई के घर चला गया। पुलिस के अनुसार, 16 अक्तूबर को सुबह करीब 7.15 बजे पीसीआर पर शक्ति विहार, मीठापुर स्थित एक खाली दुकान में शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुमार का शव बरामद किया। शव की गर्दन पर गहरे कटे होने का घाव था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा की टीम और फॉरेंसिक कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जिसके बाद मृतक की शिनाख्त उसके पिता राजकुमार ने की। उसने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed