फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youths beaten Assistant Sub Inspector of Delhi Police

कार रोकने का इशारा करने पर एएसआई को पीटा, सर्विस पिस्टल छीनने की भी कोशिश

Tue, 24 Sep 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Sep 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
youths beaten Assistant Sub Inspector of Delhi Police
फाइल फोटो
दिल्ली के पालम इलाके में पिकेट पर कार रोकने का इशारा करने से गुस्साए युवकों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई दीपक (50) की पिटाई कर दी और सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। वहां मौजूद सिपाही ने हस्तक्षेप किया तो सभी आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


दीपक का मेडिकल कराने के बाद पालम थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट व पिस्टल छीनने की कोशिश का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, 21 सितंबर की रात दीपक और सिपाही ओमप्रकाश की तैनाती पालम गांव स्थित हेल्थ सेंटर के पिकेट पर थी। दोनों बेरीकेड लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। 
विज्ञापन


रात करीब दो बजे एक महेंद्रा एसयूवी पालम गांव की ओर से तेज रफ्तार से पिकेट के पास आई। बेरीकेड देख चालक कार को यूटर्न कर पालम गांव की ओर ले जाने की कोशिश करने लगा। इस पर दीपक ने कार रोकने का इशारा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कार चला रहा युवक उतरा और एएसआई से गाली-गलौज करते हुए अपने भाई के बड़ा नेता होने का रौब दिखाते हुए थप्पड़ मारकर हाथापाई करने लगा। कार में बैठे तीन अन्य युवक भी आ गए। 

एक युवक ने दीपक के होलस्टर से पिस्टल निकालने की कोशिश की। उसकी वर्दी भी फट गई। सिपाही ओमप्रकाश ने किसी तरह एएसआई को छुड़ाकर सौ नंबर पर फोन किया। इसके बाद युवक कार में बैठकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed