फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death in Delhi s Wazirabad accused arrested

Delhi: वजीराबाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 03:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Jun 2023 03:13 PM IST
सार

घटना के चश्मदीद मृतक के भाई मोहम्मद फाजिल के बयान पर पुलिस ने गली नंबर चार, संगम विहार, दिल्ली निवासी अब्दुल मशाद के खिलाफ केस दर्ज कर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Delhi s Wazirabad accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र के संगम विहार गली नंबर पांच में एक आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10.40 बजे पीसीआर कॉल आई, जिस पर एसआई राजू अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कॉलर द्वारा बताए गए पते, गली नंबर- पांच संगम विहार पहुंचे। पूछताछ करने पर पता चला कि घायल मोहम्मद फैजान निवासी गली नंबर पांच, संगम विहार को एंबुलेंस के द्वारा बीजेआरम अस्पताल ले जाया गया है, क्योंकि हमलावर ने उसकी पर चाकू से हमला किया था। अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के चश्मदीद मृतक के भाई मोहम्मद फाजिल के बयान पर पुलिस ने गली नंबर चार, संगम विहार, दिल्ली निवासी अब्दुल मशाद के खिलाफ केस दर्ज कर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed