फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth stabbed a student to death In Old Faridabad

बाहर निकल आई थी आंत: फरीदाबाद में युवकों ने चाकू से छात्र पर किए कई वार, बहन के साथ समोसे लेना गया था अंशुल

Wed, 25 Dec 2024 06:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 25 Dec 2024 06:54 PM IST
सार

फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में युवकों के दो ग्रुप में रंजिश के चलते हुए झगड़े व पथराव हुआ। इस दौरान युवकों ने एक छात्र की चाकू से वार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
youth stabbed a student to death In Old Faridabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में युवकों के दो ग्रुप में रंजिश के चलते हुए झगड़े व पथराव के दौरान 20 साल के युवक को चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। 11वीं के छात्र अंशुल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल के बाहर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाकर विरोध जताया और जाम लगाया। 

विज्ञापन


पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी कैद हुई है, जिसमें दिखा कि दोनों पक्ष गली में एक-दूसरे पर पत्थर फेंक रहे थे। अंशुल भागते हुए आरोपी पक्ष की ओर आया तो 3-4 आरोपियों ने उस पर चाकू से वार कर दिए। मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। डीसीपी क्राइम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा व थाना पुलिस की टीमों ने बुधवार शाम 10 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बहन के साथ समोसा लेने गया था अंशुल
बसेलवा कॉलोनी की गली नंबर-8 में रहने वाली अंजली ने मामले में शिकायत पुलिस को दी है। परिवार यूपी कासगंज के बिरौची गांव का मूल निवासी है। युवती सेक्टर-28 की एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करती है। इसका छोटा भाई 20 साल का अंशुल 11वीं में पढ़ता था। आरोप है कि कुछ दिन पहले अंशुल का हिमांशु माथुर व रोहित धामा से विवाद व कहासुनी हुई थी। मंगलवार 24 दिसंबर को युवती व भाई समोसे लेने गली नंबर 11 के कोने पर गए थे। युवती समोसे लेने दुकान पर चली गई, जबकि अंशुल गली नंबर-13 के कोने पर अपने दोस्तों के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकुओं से किए कई वार
आरोप है कि तभी वहां हिमांशु, रोहित अपने साथियों रुपेश, राहुल, करन, सोहिल खान, वंश, दीपक, साजिद, जतनि व हर्ष के साथ चाकू, डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। इस दौरान हर्ष माथुर, रोहित धामा, हिमांशु, करन व साहिल ने अंशुल पर चाकुओं से हमला कर दिया। फिर आरोपी वहां से भाग गए। अंशुल को गंभीर हालत में इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

अस्पताल के बाहर किया हंगामा
युवती के बयान लेकर ओल्ड थाना पुलिस ने मामले में मंगलवार रात को ही एफआईआर दर्ज की, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार 25 दिसंबर की सुबह युवक की मौत के बाद केस में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। युवक की मौत से गुस्साए परिवार व परिचितों ने अस्पताल के बाहर ही हंगामा करते हुए जाम लगाया। साथ ही पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करते हुए लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। 

आठ वार किए
मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि अंशुल पर आरोपियों ने चाकू से कुल आठ वार किए। ये वार पेट, सीने, जांघ, हाथ पर किए गए। इनमें एक वार ऐसा था कि एक ही जगह पर बार-बार चाकू मारा गया। एक ही जगह पर 5-6 बार ये वार किया गया था। इस वार के चलते युवक की आंत बाहर आ गई थी और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 


ये आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद के मार्गदर्शन में अपराध शाखा डीएलएफ, सेक्टर-30 व स्थानीय थाना पुलिस की टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई, जिसके चलते बुधवार शाम तक पुलिस ने 10 युवकों को हिरासत में ले लिया है। इनके नाम हर्ष, रोहित, हिमांशु, कर्ण, साजिद, रूपेश, करण, वासु, दीपक और जतिन बताए गए हैं। पुलिस टीम इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी हर्ष सेक्टर-16 में हुए लूट के मामले में जेल में बंद था। वो 17 दिसंबर को ही जेल से बाहर आया और आते ही फिर से हत्या की ये वारदात कर दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed